देश बिहार Featured आस्था

Chhath Puja 2023: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ

Chhath-Puja-2023-photo Chhath Puja 2023, बेगूसरायः आस्था, पवित्रता और सूर्योपासना का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय ( Nahay Khay) के साथ शुरू हो गया। चार दिवसीय महापर्व के पहले दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने स्नान कर अपने परिवार के साथ सात्विक भोजन किया। भगवान भास्कर की आराधना का लोकपर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को सूर्य षष्ठी (डाला छठ) मनाया जाता है। नहाय-खाय के दिन गंगा स्नान का विधान है। स्नान और पूजा के बाद छठ का प्रसाद बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं और चावल को धोकर ओखली में कूटकर सुखाया जाता था। इसके बाद अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी खाई। छठ के मौके पर गांव से लेकर जेल तक हर जगह लोकगीत गाए जा रहे हैं। गांव से लेकर शहर तक हर घर तैयारियों के साथ भक्ति में डूबा हुआ है। इस साल छठ के दौरान सामाजिक समरसता की अद्भुत मिसाल देखने को मिल रही है। हिंदू धर्मावलंबियों के इस महान त्योहार में मुस्लिम समुदाय के लोग तरह-तरह के सामान बेच रहे हैं। लेकिन इस बार सबसे बड़ी बात यह है कि बेगूसराय में कई मुस्लिम महिलाएं सूर्य देव और छठी मैया को अपना आराध्य मानकर छठ व्रत कर रही हैं। ये भी पढ़ें..Chhath Puja: नहाय खाय के साथ कल से शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व छठ, जानें पूजा से जुड़ी हर एक जानकारी Chhath-Puja-2023

जेल में भी छठ गीतों के साथ चल रही व्रत की तैयारी

जेल में भी छठ गीतों के साथ व्रत की तैयारी चल रही है। सभी भक्तों द्वारा गाए जा रहे लोकगीतों से जेल का माहौल भक्तिमय हो गया है। जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल में 15 महिला और 24 पुरुष कैदी छठ मना रहे हैं। सभी 39 श्रद्धालुओं को नये वस्त्र एवं पूजन सामग्री उपलब्ध करायी गयी है। उनके साथ रहने वाले बच्चों को भी नये कपड़े उपलब्ध कराये गये हैं। इसके अलावा अर्घ्य देने के लिए तालाब और सुचिता में विशेष व्यवस्था की गयी है। लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को सभी व्रती दिनभर निराहार रहेंगे और देर शाम खरना करेंगे। रविवार को सूर्यास्त के समय डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और सोमवार को सूर्योदय के समय उगते सूर्य को अर्घ्य देकर इस महापर्व का समापन होगा। Chhath-Puja-2023

पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने महापर्व की दी बधाई

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने महापर्व की बधाई देते हुए देश की प्रगति की कामना की है। उन्होंने कहा है कि आज नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ शुरू हो गया है। सभी भक्तों को बधाई एवं शुभकामनाएँ, जय छठी मैया। इधर, नहाय-खाय के लिए बेगूसराय के सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है, वहीं बाजारों में भी काफी भीड़ है। त्योहार पर सुरक्षा को लेकर दुकानदारों ने भी विशेष इंतजाम किये हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)