IPL Auction 2024 से पहले BCCI ने इन 7 भारतीय गेंदबाजों के एक्शन पर उठाए सवाल

2

Chetan Sakariya Bowling Action: नई दिल्लीः आईपीएल 2024 की नीलामी (IPL 2024 Auction) की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, 19 दिसंबर को दुबई में खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऐसे 7 गेंदबाजों की सूची जारी की है। जिसके एक्शन पर बीसीसीआई ने सवाल उठाए है। बीसीसीआई ने इन गेंदबाजों के एक्शन को गलत माना है।

 इन गेंदबाजों के एक्शन पर BCCI ने उठाए सवाल

इस लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया (Chetan Sakariya Bowling Action) का भी नाम है। हालांकि, नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने चेतन सकारिया को रिलीज कर दिया है। चेतन के अलावा बाकी 6 खिलाड़ियों ने अभी तक टीम इंडिया के लिए क्रिकेट नहीं खेला है। ये 6 गेंदबाज घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं। इस लिस्ट में चेतन सकारिया, रोहन कुन्नूमल,चिराग गांधी, तनुश कोटियन, अर्पित, सौरभ दुबे और सलमान निज़ार नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें..IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने Rohit Sharma कप्तानी से हटाया, हार्दिक को सौंपी कमान

बीसीसीआई ने इन सभी गेंदबाजों की सूची आईपीएल फ्रेंचाइजियों को सौंप दी है। हालांकि इन गेंदबाजों पर बैन नहीं लगाया गया है। अब इन गेंदबाजों को अपने गेंदबाजी एक्शन में कुछ सुधार की जरूरत होगी। चेतन सकारिया पिछले आईपीएल सीजन में दिल्ली के लिए खेले थे। इसके बाद से वह क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। चेतन सकारिया ने आईपीएल में 19 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 20 विकेट लिए हैं।

चेतन सकारिया ने भारत के लिए खेले दो टी20

इसके अलावा चेतन ने टीम इंडिया के लिए एक वनडे और 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनके नाम वनडे में 2 और टी20 में एक विकेट है। आईपीएल 2024 की नीलामी के लिए चेतन सकारिया का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिलीज कर बड़ा झटका दिया है। अब देखना यह है कि नीलामी में कौन सी टीम उन पर बोली लगाती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)