Featured पंजाब

चन्नी सरकार ने इकबाल प्रीत सिंह को हटाया, सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय होंगे पंजाब के नए DGP

चंडीगढ़ः पंबाज की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने आईपीएस इकबाल प्रीत सिंह सहोता को हटाकर सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को पंजाब का नया डीजीपी नियुक्त किया है। 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने शुक्रवार को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार चट्टोपाध्याय राज्य सतर्कता ब्यूरो के मुख्य निदेशक के अतिरिक्त प्रभार के अलावा डीजीपी का प्रभार भी संभालते रहेंगे। नवनियुक्त डीजीपी ने कार्यभार संभालने के बाद पुलिस आला अधिकारियों के साथ बैठक की।

ये भी पढ़ें..‘निक जोनस की पत्नी’ कहलाने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं-यह औरतों के साथ ही क्यों होता है?

चट्टोपाध्याय ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के अलावा वह राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी के खिलाफ लड़ाई और सड़क सुरक्षा के माहौल में सुधार पर ध्यान देंगे।
उन्होंने राज्य में आतंकवाद के दिनों में और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में प्रतिनियुक्ति पर विभिन्न महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षमताओं में काम किया था। इस बीच डीजीपी पद पर नियुक्ति से पहले वे डीजीपी मानव संसाधन विकास पद पर रहे।

https://twitter.com/ANI/status/1471660262683934721?s=20

उन्हें पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा विशेष जांच दल (एसआईटी) के प्रमुख के रूप में भी नियुक्त किया गया था। वह राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित हैं। सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को नवजोत सिंह सिद्धू का भी समर्थन हासिल है। सहोता को चरणजीत सिंह चन्नी का करीबी माना जाता है और पंजाब कांग्रेस कमेटी और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के दबाव के बावजूद वो पद पर बने हुए थे। सहोता अब जालंधर में पंजाब आर्म्ड पुलिस के डीजीपी का कार्यभार संभालेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)