Weather Update: बादलों की आवाजाही और हवाओं के बदले रूख ने बदला मौसम का मिजाज, दो दिन रहेगी राहत

8

weather-update

लखनऊः चक्रवाती हवाओं के रुख बदलने से सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया। जिससे तापमान जहां बढ़ना चाहिए था वहां पारा अचानक थोड़ा लुढ़क गया। हालांकि तापमान अभी भी 39.8 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है और लोगों को भीषण गर्मी और तेजल धूप का सामना करना पड़ा है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने से तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। इससे दो दिनों से लू के आसार कमजोर पड़े हैं और इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने देश भर में मौसम की गतिविधियों के बारे में बताया कि म्यांमार के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ गया है और कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल गया है। आज रात तक यह एक गहरे कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर हो जाएगा और उसके बाद चिह्नित कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर हो जाएगा।

यह भी पढ़ें-अवैध नियुक्ति गंवाने वालों को ममता का सहारा, बोलीं- घबराएं नहीं,…

दक्षिण हरियाणा के ऊपर एक निम्न स्तर का चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक कम दबाव की रेखा के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ बना है। इससे राजधानी लखनऊ समेत यूपी के अधिकांश जनपदों में बादलों की आवाजाही आसमान में लगी रहेगी और दो दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि लखनऊ में अधिकतम तापमान 39.8 और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 46 प्रतिशत और दोपहर में 23 प्रतिशत रही। हवा की दिशा 3.7 किमी प्रति घंटे की औसत गति के साथ दक्षिण-पश्चिम थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)