टालीगंज से न्यू गरिया तक इस समय नहीं चलेगी मेट्रो, कल से लागू होगा नया नियम

11

kolkata-metro-timing

कोलकाता: महानायक उत्तम कुमार (टालीगंज) से कवि सुभाष (न्यू गरिया) तक शनिवार 6 मई से 11 जून (रविवार) तक दिन में एक निश्चित समय पर मेट्रो का संचालन नहीं होगा। मेट्रो लाइन और ‘मेगा पावर ब्लॉक’ में रख-रखाव कार्य के कारण छह मई से 11 जून तक शनिवार और रविवार को कुछ समय के लिए महानायक उत्तम कुमार से कवि सुभाष तक मेट्रो नहीं चलेगी।

मेट्रो अथॉरिटी (metro authority) ने जानकारी देते हुए कहा कि अगले छह, 13, 20, 27 मई और तीन जून यानि की पांच शनिवार को महानायक उत्तम कुमार से कवि सुभाष तक मेट्रो (Metro from Mahanayak Uttam Kumar to Kavi Subhash) सुबह 6:50 बजे से 10 बजे तक नहीं चलेगी। उस समय दक्षिणेश्वर से महानायक उत्तम कुमार तक सामान्य मेट्रो चलेगी। सुबह 10 बजे से दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक सामान्य मेट्रो सेवा फिर से शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें..अयोध्या को जल्द मिलेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बनेगी देश की पहली सोलर सिटीः सीएम योगी

आगामी सात मई, 14 मई, 21 मई और चार जून यानि की चार रविवार को महानायक उत्तम कुमार से कवि सुभाष तक सुबह नौ बजे से 10 बजे तक मेट्रो नहीं चलेगी। इस बार मेट्रो दक्षिणेश्वर से महानायक उत्तम कुमार के लिए चलेगी। सुबह 10 बजे के बाद दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक मेट्रो सामान्य रूप से चलेगी। मेट्रो अधिकारियों ने यह भी कहा कि दक्षिणेश्वर और कवि सुभाष के बीच मेट्रो सेवा (Metro service between Dakshineswar and Kavi Subhash) 28 मई और 11 जून को सुबह नौ बजे के बजाय सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)