Chandrayaan-3 की सफलता पर भारत को भर से मिल रही दुनिया की बधाई, NASA ने भी जताई खुशी

18

What is ISRO Plan-B for Chandrayaan-3

Chandrayaan-3: भारत के चंद्र मिशन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपनी सफल लैंडिंग के साथ इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। नासा ने भी चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर बधाई देते हुए कहा कि चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने के लिए भारत को बधाई. हम इस मिशन में भारत के साथ साझेदारी करके बहुत खुश हैं।

इसके अलावा दुनिया भर से अलग-अलग नेता भी भारत को चंद्रमा मिशन की सफलता पर बधाई दे रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में यह भारत की बड़ी उपलब्धि है। वहीं भारत द्वारा भेजे गए चंद्रयान-3 की सफलता पर नेपाल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री समेत सभी प्रमुख दलों के नेताओं ने बधाई दी है। नेपाल के नेताओं ने भारत के प्रधानमंत्री, इसरो की पार्टियों और भारत की जनता को बधाई संदेश भेजे हैं।

नेपाल के तमाम नेताओं ने भारत को दी बधाई

नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई संदेश दिया है। पौडेल ने भारत के अंतरिक्ष विज्ञान क्षेत्र में चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की बड़ी सफलता के लिए नेपाल की ओर से भारत के लोगों को बधाई दी है। नेपाल के सांसद रामसहाय यादव ने भारत के सांसद जगदीप धनखड़ को बधाई संदेश भेजा है। यादव ने अंतरिक्ष क्षेत्र में इस ऐतिहासिक सफलता के लिए इसरो को बधाई दी और भारत के लोगों को बधाई दी।

इस सफलता से भारत का पड़ोसी होने के नाते नेपाल और नेपाली जनता भी गौरवान्वित महसूस कर रही है। चंद्रयान 3 की सफलता पर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड ने बधाई देते हुए कहा, ‘नेपाली लोगों की ओर से, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में इस ऐतिहासिक सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरी इसरो टीम को बधाई।’

ये भी पढ़ें..Chandrayaan-3: इन फिल्मों से भी कम है चंद्रयान-3 का बजट, जानकर होंगे हैरान

वहीं, नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद, भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को बधाई संदेश भेजा। सऊद ने अपने बधाई संदेश में इसे गौरवान्वित क्षण बताते हुए भरोसा जताया है कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की इस सफलता से पूरी दुनिया को फायदा होगा। नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी ने चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो वैज्ञानिकों, भारतीय प्रधानमंत्री और भारतीय लोगों को बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भारत की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरी दुनिया को गर्व करने का मौका मिला है।

ओली ने कहा है भारत की सफलता से नेपाली लोग भी खुश 

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउवा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश दिया है। देउवा ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि इसरो की इस सफलता का अनुसरण पूरी दुनिया को करना चाहिए। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी (एएमएल) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने चंद्रयान-3 की दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इसरो टीम और संपूर्ण भारतवासियों को बधाई दी है। । ओली ने कहा है कि पूर्वी ज्ञान के साथ विज्ञान की इस महत्वपूर्ण सफलता से नेपाली लोग भी खुश हैं।

वहीं, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. बाबूराम भट्टराई ने ट्वीट कर भारत के लोगों, भारत के वैज्ञानिकों और पूरी इसरो टीम को बधाई दी है। नेपाल की चौथी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने मिशन चंद्रयान-3 की सफलता पर भारतीय प्रधानमंत्री को बधाई दी है। लामिछाने ने एक ट्वीट में बताया कि यह सफलता प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता और सक्षम नेतृत्व के कारण हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि भारत की इस सफलता से विश्वास जताया है कि ज्ञान, विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में पूरी दुनिया को लाभ मिलेगा।

 (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)