Chandrayaan-3: चांद पर क्रिकेट खेलेंगे टीम इंडिया 3 स्पिनर… सतह देख इस दिग्गज ने किया मजेदार ट्वीट

0
11

Chandrayaan-3: wasim jaffer selected team

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ भारत ने इतिहास रच दिया।इसके साथ ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। 40 दिन में करीब 3.84 लाख किलोमीटर का सफर तय करने के बाद चंद्रयान 3 ने बुधवार को चांद पर सफल लैंडिंग की। चंद्रयान 3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग पर पूरा देश खुशी से झूम रहा है। इसके अलावा दुनिया भर से भारत को चंद्रमा मिशन की सफलता पर बधाई मिली रही है। वहीं इस मामले में क्रिकेट जगत भी पीछे नहीं रहा।

खिलाड़ियों ने भी जश्न मानते हुए इसरो को दी बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने भी इसका जश्न मानते हुए इसरो बधाई दी है। इस दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने एक मजेदार ट्वीट किया। जाफर ने चांद की सतह को देखते हुए अपनी टीम बना डाली। जाफर की इस पोस्ट पर फैंस काफी मजे ले रहे हैं। उन्होंने चांद की सतह देख मजाकिया अंदाज में क्रिकेट खेलने की बात कही। जाफर ने लिखा, ‘यह सतह तो पहले बल्लेबाजी करने वाली लग रही है। मैं तीन स्पिनरों, एक तेज गेंदबाज और एक ऑलराउंडर के साथ जाऊंगा।’ इसके साथ ही उन्होंने तस्वीर वे शेयर कर बताया कि जो वह तस्वीर साझा कर रहें है वह चंद्रयान 3 (Chandrayaan-3) ने भेजी है।

ये भी पढ़ें..Chandrayaan-3 की सफलता पर भारत को भर से मिल रही दुनिया की बधाई, NASA ने भी जताई खुशी

इससे पहले जाफर ने इसरो के वैज्ञानिकों की तस्वीर शेयर करते हुए उनकी तारीफ की थी और कहा कि हमें चांद पर ले जाने वाले लोग जमीन से जुड़े हो सकते हैं। यही हमारी संस्कृति की विशेषता है। वहीं वसीम जाफर के इस ट्वीट पर लोगों के भी र‍िएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यहां तो अश्व‍िन को ले जाओ। एक अन्य शख्स ने लिखा यह सब देख जडेजा काफी खुश होंगे।

जानें किसने किया कहां…

वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने लिखा, ‘इतिहास रच दिया गया। मिशन सफल रहा, सबको बधाई।’ इस सफलता का जश्न भारतीय क्रिकेट टीम ने भी मनाया। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर लिखा, ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी चंद्रयान की इस सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘हमने कर दिखाया, चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग। इसरो की टीम को बहुत-बहुत बधाई जिन्होंने इस मिशन के लिए खुद को झोंक दिया था।’

इसके अलावा टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने ट्वीट कर लिखा, ‘चंद्रयान-3 के टीम के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई। आपने देश को गौरवान्वित किया है। जय हिंद। वहीं भारत के कप्तान’ रोहित शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, पहला देश जो साउथ पोल पर अपने लूनर को भेजने में कामयाबी हासिल की है। हमसब के लिए यह गर्व का पल है। इसरो के इस प्रयास के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)