Home देश Chandrayaan-3: इस शहर में विशेष तैयारी, 126 LED स्क्रीन्स पर दिखेगी LIVE...

Chandrayaan-3: इस शहर में विशेष तैयारी, 126 LED स्क्रीन्स पर दिखेगी LIVE लैडिंग

chandrayaan-3

अहमदाबाद: चंद्रयान-3 बुधवार शाम करीब 6:04 बजे चंद्रमा पर (Chandrayaan-3) उतरेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के इस मिशन पर भारत के साथ-साथ दुनियाभर के वैज्ञानिकों और आम लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। इसकी सफलता में देश की जनता की दुआएं भी शामिल हैं। इसकी सफलता के लिए जहां मंदिरों में पूजा-अर्चना शुरू हो गयी है। जगह-जगह सौ से ज्यादा एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है, जिसमें चंद्रयान-3 की लैंडिंग की लाइव स्क्रीनिंग देखी जा सकेगी।

कच्छ के नैरोबी में चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफलता के लिए प्रार्थना की गई। नैरोबी के स्वामीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। सूरत में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। इसरो का चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया। चंद्रमा पर सफल लैंडिंग से भारत की ख्याति दुनियाभर में फैलेगी। सूरत के पाल-पालनपुर रोड स्थित विद्याकुंज स्कूल में विद्यार्थियों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विघ्नहर्ता गणेश और संकटमोचन हनुमानजी से प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें..Chandrayaan-3 Landing: घर बैठे देख सकेंगे चंद्रयान-3 की लैंडिंग, यहां मिलेगी पल-पल की जानकारी

अहमदाबाद नगर निगम ने की तैयारी

चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफलता की कामना करते हुए अहमदाबाद नगर निगम ने लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखने के लिए विशेष तैयारी की है। शहर के विभिन्न इलाकों में 126 एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। यह चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लैंडिंग का प्रसारण करेगा। शहर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। यूजीसी ने इस संबंध में यूनिवर्सिटी को सूचना भी जारी कर दी है, ताकि छात्रों को लैंडिंग का लाइव दिखाया जा सके।

अहमदाबाद की साइंस सिटी में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसमें बच्चों के बीच ड्राइंग प्रतियोगिता, चंद्रयान-3 की प्रस्तुति, मिशन मून के बारे में विशेषज्ञों के व्याख्यान, मिशन की चुनौतियां और अन्य चीजें शामिल हैं। शाम को चंद्रयान-3 की लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जाएगी। इसरो ने यूट्यूब चैनल और फेसबुक के जरिए लाइव टेलीकास्ट की भी व्यवस्था की है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version