Monday, October 28, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeआस्थाChandra Grahan 2023: भारत में कल लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल...

Chandra Grahan 2023: भारत में कल लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल का सही समय

chandra-grahan-2023

Chandra Grahan 2023 time in india: साल 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा की रात लगने जा रहा है। साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होता है, इसलिए इस दिन लगने वाला ग्रहण बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। चंद्र ग्रहण न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण घटना है।

इस बार लगने वाला चंद्र ग्रहण आंशिक होगा। बता दें कि भारत में चंद्र ग्रहण शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 को देर रात 1 बजकर 5 मिनट से लेकर 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण 1 घंटे 18 मिनट तक रहेगा। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण से जुड़ी अहम बातें व सूतक काल का समय…

Chandra Grahan 2023- कब से लगेगा सूतक ?

28-29 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण चूंकि रात 1 बजकर 5 मिनट पर लग रहा है इसलिए इसका सूतक काल 9 घंटे पहले यानी 28 अक्टूबर की शाम 04 बजकर 05 मिनट से लग जाएगा। सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है, इ​सलिए इसमें कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते। सूतक काल का समापन चंद्र ग्रहण के खत्म होन के साथ ही होता है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के सूतक काल में कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए?

ये भी पढ़ें..Panchang 27 October 2023: शुक्रवार 27 अक्टूबर 2023 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल

सूतक काल में न करें ये काम

  • चंद्र ग्रहण का सूतक लगते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। उस दौरान कोई भी पूजा-पाठ नहीं होता। सूतक काल के दौरान आप अपने इष्ट देवता का नाम स्मरण या उनके मंत्र का जाप कर सकते हैं। या फिर हनुमान चालिसा पाठ कर सकते हैं।
  • चंद्र ग्रहण के सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है क्योंकि धार्मिक दृष्टि से यह समय अशुद्ध माना जाता है और अशुभ फल देता है।
  • चंद्र ग्रहण के सूतक काल के दौरान सोना वर्जित होता है। हालांकि, बीमारों, बुजुर्गों और बच्चों को इससे छूट दी गई है।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान खाना बनाना और खाना दोनों वर्जित है। ऐसी मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव से आपका भोजन दूषित हो सकता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास ख्याल रखना होगा। उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। किसी भी नुकीली या धारदार वस्तु जैसे सुई, चाकू आदि का प्रयोग नहीं करना चाहिए। लोक मान्यता है कि ऐसा करने से गर्भस्थ शिशु पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा ग्रहण के समय में बाल और नाखून काटना अशुभ माना जाता है।

जानें कहां कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

बता दें कि साल अंतिम चंद्र ग्रहण भारत के साथ एशिया, यूरोप, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका, उत्तर व पूर्व दक्षिण अमेरिका में भी दिखेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें