चंडीगढ़ नगर निगम पर भाजपा का कब्जा, AAP प्रत्याशी को 1 वोट से हराकर अनूप गुप्ता बने मेयर

51
BJP
Chandigarh Mayor Election

चंडीगढ़ः भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) को एक वोट से हराकर चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर (Chandigarh Mayor Election) का पद बरकरार रखा है। मेयर चुनाव में बीजेपी के अनूप गुप्ता को 15 वोट मिले, जबकि आप उम्मीदवार जसबीर सिंह को 14 वोट मिले। कांग्रेस के छह सदस्य और शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के एक सदस्य के मतदान से दूर रहने के बाद यह लड़ाई काफी करीबी बन गई।

ये भी पढ़ें..कांग्रेस ने लगाया मंत्री मोहन यादव पर चुनाव प्रचार के दौरान पैसे देने का आरोप, मंत्री ने दी सफाई

भाजपा और आप दोनों को 14-14 वोट मिलने के बाद चंडीगढ़ की भाजपा सांसद किरण खेर ने सदन की सदस्य होने के नाते बीजेपी के पक्ष में निर्णायक वोट डाला। आप की सुमन शर्मा को हराकर बीजेपी के हरजीत सिंह डिप्टी मेयर बने। इसके अलावा भाजपा के ही कंवरजीत सिंह सीनियर डिप्टी मेयर चुने गए हैं। कंवरजीत सिंह ने आप की तरुणा मेहता को हराया। इस चुनाव का कांग्रेस और अकाली दल पहले ही बहिष्कार कर चुके थे।

वहीं बीच आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि भाजपा के पक्ष में पड़ा एक वोट अवैध था। बता दें कि पिछले साल भी (Chandigarh Mayor Election) में भाजपा ने आप को महज एक वोट से हराकर मेयर पद पर जीत हासिल की थी। उस समय, आप उम्मीदवार अंजू कात्याल के पक्ष में एक वोट को अवैध घोषित कर दिया गया था, जिससे भाजपा की सरबजीत कौर निगम में शीर्ष कुर्सी पर काबिज हो गईं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)