प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

उत्तर प्रदेश में अभी चार दिन और ओलावृष्टि के साथ बारिश के बने आसार

    Uttar Pradesh hailstorm, chances of rain कानपुरः मौसम का मिजाज बीते चार दिनों से बदला हुआ है और ओलावृष्टि के साथ बारिश हो रही है। इससे तापमान गिर रहा है और लोगों को एक बार फिर गुलाबी सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि 25 मार्च तक ओलावृष्टि के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एन. सुनील पाण्डेय ने मंगलवार को बताया कि चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी राजस्थान और इससे सटे पश्चिमी मध्य प्रदेश पर बना हुआ है। एक ट्रफ पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश पर चक्रवाती परिसंचरण से उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की उत्तर-पश्चिम खाड़ी तक जा रही है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है। एक ट्रफ उत्तर पंजाब से पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है। आज रात से उत्तर पश्चिमी सर्द हवायें चलेंगी जिनसे कानपुर मण्डल सहित पूरे उत्तर प्रदेश और गंगा के मैदानी भागों में रात के तापमान गिरने की पूरी संभावना है। ऐसे में जनमानस को सलाह दी जाती है कि जैकेट, इनर को अभी ना रखें। बताया कि अधिकतम तापमान 29.4 और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 96 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 64 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं दक्षिण पूर्व रहीं जिनकी औसत गति 7.1 किमी प्रति घंटा रही। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)