Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डBJP में शामिल होते ही चंपई सोरेन ने JMM पर बोला तीखा...

BJP में शामिल होते ही चंपई सोरेन ने JMM पर बोला तीखा हमला, कहा- हमने पार्टी को बनाने में खून-पसीना बहाया लेकिन…

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) ने शुक्रवार को भाजपा (BJP) में शामिल होते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में आयोजित सभा में उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपना दर्द बयां किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेतृत्व में अपनी आस्था का कारण बताया।

JMM को हमने खून-पसीने से सींचा 

चंपई सोरेन ने कहा, “हमने झारखंड राज्य में लंबी लड़ाई लड़ी और आज मैं उस संगठन से बाहर आ गया हूं, जिसे हमने खून-पसीने से सींचा। वहां मेरा अपमान हुआ। मुझे लगा कि अब मुझे संन्यास ले लेना चाहिए, लेकिन जब मैं क्षेत्र के लोगों से मिला तो उनका प्यार और समर्थन देखकर मैंने राजनीतिक रूप से सक्रिय रहने का फैसला किया।”

ये भी पढ़ेंः- चंपई सोरेन ने JMM के सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा- कभी सपने में भी नहीं सोचा था….

झारखंड आंदोलन के दौरान कांग्रेस ने गोलियां चलवाई

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड में जल-जंगल-जमीन के लिए आंदोलन करने वालों पर कांग्रेस ने गोली चलाने का आदेश दिया। गुवा में आदिवासियों पर कांग्रेस ने ही गोली चलवाई। चंपई सोरेन ने अपनी जासूसी किए जाने पर भी दुख जताया। उन्होंने कहा, “हमने कभी नहीं सोचा था कि वे मेरे पीछे जासूस भेजेंगे। दिल्ली तक मेरा पीछा किया गया। मुझे लगा कि वे झारखंड के लिए लड़ने वाले व्यक्ति की जासूसी कर रहे हैं। उन्होंने जासूसी करने के लिए लोगों को भेजा। उस दिन मैंने तय कर लिया कि मैं किसी भी पार्टी में शामिल हो जाऊंगा और लोगों की सेवा करूंगा।”

भाजपा ही आदिवासियों को बचा सकती है-चंपई सोरेन

झारखंड के संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठ ने सब कुछ बदल दिया है। वहां आदिवासी नहीं मिलेंगे। एक-एक करके गांव खत्म हो रहे हैं। झारखंड को लड़कर अलग राज्य बनाया गया है। संथाल परगना को तीर की नोक पर बनाया गया है।

लेकिन अब मां-बहन की इज्जत बचानी है। हम उस धरती के बेटे हैं, इसलिए घुसपैठियों को रोकेंगे। उन्होंने कहा कि संथाल परगना सिदो-कान्हू की धरती है। इस धरती को बचाने के लिए हमने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। मुझे नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर भरोसा है। भाजपा ही संथाल परगना और आदिवासियों को बचा सकती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें