Home आस्था Ujjain: महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष का निधन, मंदिर में प्रवेश...

Ujjain: महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष का निधन, मंदिर में प्रवेश से पहले बिगड़ी तबीयत

chairman-of-mahakaleshwar-temple-priest-committee-passes-away

Ujjain news : महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) पुरोहित समिति के अध्यक्ष आलोक शर्मा का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि, उनकी उम्र 63 साल थी कई दिनों से उनकी तबियत खराब चल रही थी, गुरुवार की सुबह जब वो घर से मंदिर जाने के लिए निकले तो मंदिर में प्रवेश करने से पहले उनकी हालत ज्यादा गंभीर हो गई।

मंदिर परिसर में दौड़ी शोक की लहर (Mahakal Temple Purohit Death)

गंभीर हालत के चलते उनको आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उनको मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही मंदिर परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ें: MP: बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, धार्मिक सभी घाटों पर उमड़ी भीड़ श्रद्धालुओं की भीड़

मंदिर के पुजारी ने दी जानकारी 

महाकाल मंदिर (Mahakaleshwar Temple) के पुजारी आशीष गुरु ने बताया कि, दो दिन से अशोक शर्मा की तबीयत खराब चल रही थी। रोजाना की तरह सुबह जब वे गुदरी स्थित घर से निकले थे। मंदिर में प्रवेश से ठीक पहले ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद महाकालेश्वर मंदिर परिसर व शहर भर में अशोक की लहर छा गई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)  

Exit mobile version