CG Weather Update: तापमान गिरने से बढ़ने लगी ठंड, 12 डिग्री तक गिरा पारा

25

CG Weather Update: इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहरी क्षेत्र में पारा न्यूनतम 12 डिग्री तक पहुंचने लगा है। तापमान में गिरावट के कारण लोगों की दिनचर्या बदलने लगी है। आमतौर पर दिसंबर का महीना कड़ाके की ठंड के नाम से जाना जाता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण इस महीने की शुरुआत औसत ठंड के साथ हुई थी, लेकिन अब विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है।

इन दिनों रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं, बल्कि तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। तापमान में गिरावट का यह सिलसिला 23 दिसंबर तक जारी रहने की उम्मीद है। यहां सुबह के समय कोहरे की चादर दिख रही है। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण वातावरण में नमी है, जिससे ठंड का एहसास बढ़ गया है। शहर के बाहरी इलाकों और ग्रामीण इलाकों में ठंड अधिक महसूस की जा रही है।

ये भी पढ़ें..IPL में दिखेगा Chhattisgarh के 3 खिलाड़ियों का जलवा, इन टीमों के लिए खेलेंगे

ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या में बदलाव आ गया है। शाम के समय ठंड बढ़ने से लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। रात के समय वहां अलाव जलता नजर आता है। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर निगम ने अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की है। लोग खुद ही लकड़ी की व्यवस्था कर अलाव जला रहे हैं। यहां इस ठंड में लोग अपनी सेहत को लेकर सजग हैं। खेल के मैदानों और बगीचों में भीड़ दिखाई दे रही है। नगर निगम आयुक्त विनय कुमार पोयाम ने कहा कि जल्द ही सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जायेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)