CG: भाजपा चलाएगी गांव चलो अभियान, घर-घर जाकर देगी योजनाओं की जानकारी

0
5

जगदलपुर (CG): शहर के साथ-साथ गांवों में भी अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए भाजपा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ‘गांव चलो’ अभियान चलाएगी।

इस अभियान की रूपरेखा को लेकर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में सभी 11 मंडलों की बैठक आयोजित की गयी। 04 से 11 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के तहत बीजेपी कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचेंगे और घर-घर जाकर केंद्र और राज्य की योजनाओं की जानकारी देंगे। प्रचार के दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ता गांव में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

योगेन्द्र पांडे बने अभियान का जिला संयोजक

भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेन्द्र पांडे को गांव चलो अभियान का जिला संयोजक बनाया गया है। जबकि जिला महासचिव वेद प्रकाश पांडे और बलदेव मंडावी को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। सभी 11 मंडलों में संयोजक और सह संयोजक भी नियुक्त कर दिए गए हैं। वहीं, बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से चलाए जाने वाले शक्ति वंदन संपर्क अभियान की रूपरेखा भी तय की गई है।

ये भी पढ़ें..Jagdalpur: काॅलेजों में 5 मार्च से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं, 53 हजार विद्यार्थी होंगे शामल

महिलाओं की भागीदारी होगी सुनिश्चित

इस अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जिले के सभी स्वयं सहायता समूहों और सामाजिक संगठनों से मिलेंगी और उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंगी। योगेन्द्र पांडे, पूर्व विधायक बैदुराम कश्यप, वेदप्रकाश पांडे, बाबुल नाग, नरसिंह राव, ललिता बघेल, आलोक अवस्थी, सुधा मिश्रा, सुब्रतो विश्वास, पेरिस बेसरा, फूलसिंह सेठिया, नरसिंह ठाकुर, वनवासी मौर्य, जीतेन्द्र पाणिग्रही, लक्ष्मी कश्यप व राधेश्याम उपस्थित थे। मीटिंग में। पांडे एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)