Monkeypox के बढ़ते खतरे के बीच एक्शन में स्वास्थ्य मंत्रालय, जारी की एडवाइजरी

38
advisory-for-monkey-pox

Monkeypox Guidelines , नई दिल्ली: देश में मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज मिलने के बाद केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर एडवाइजरी जारी की है। राज्यों को सतर्क रहने और संदिग्ध मंकीपॉक्स मरीजों की जांच करने और उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने की सलाह दी गई है।

Monkeypox को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी एडवाइजरी

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने Monkeypox (मंकीपॉक्स) को चिंता का विषय घोषित किया है। इसलिए इस पर कड़ी निगरानी रखी जाए और इससे निपटने के लिए सभी उपाय किए जाएं। इस संबंध में सभी जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय को दी जाए। मंत्रालय ने कहा है कि संदिग्ध मंकीपॉक्स मरीजों के नमूनों की जांच के लिए कई लैब निर्धारित की गई हैं, जिसकी जानकारी सभी राज्यों को दे दी गई है। इसके साथ ही सभी राज्यों के लिए प्रोटोकॉल भी जारी किया गया है।

ये भी पढ़ेंः- भारत में आया Monkeypox का पहला मामला? स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही ये बात

रविवार को मिला था Monkeypox का संदिग्ध

गौरतलब है कि रविवार को भारत में भी एक संदिग्ध मंकीपॉक्स मरीज मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हाल ही में विदेश से भारत लौटे एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए हैं। संदिग्ध मरीज का अस्पताल में आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार संदिग्ध मरीज की हालत में सुधार है, जबकि उसके नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। मंत्रालय के अनुसार प्रोटोकॉल के अनुसार उस व्यक्ति के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच की जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)