Nafe Singh Rathi Murder Case , चंडीगढ़ः हरियाणा के बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोकदल ( INLD) प्रमुख नफे सिंह राठी की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें हमलावर नजर आ रहे हैं। वारदात को अंजाम देने से पहले उसने काफी देर तक नफे सिंह के आने का इंतजार किया। फुटेज घटना स्थल से कुछ दूरी का है। चारों शूटर कार से आये थे। वहीं इस वारदात के बाद मनोहर लाल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सवालों के घेरे में आई है।
पूर्व विधायक समेत 7 पर एफआईआर दर्ज
पुलिस गाड़ी का नंबर पता करने का प्रयास कर रही है। हरियाणा पुलिस ने चारों आरोपियों की पहचान कर ली है। FIR के मुताबिक आरोपियों के नाम रमेश राठी, सतीश राठी, राहुल और नरेश कौशिक हैं। नरेश कौशिक पूर्व विधायक हैं। जबकि रमेश राठी वर्तमान चेयरपर्सन सरोज राठी के पति हैं। उसके चाचा ससुर कर्मवीर राठी, साला कमल राठी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा सतीश राठी पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के बेटे हैं। उनके पोते गौरव और राहुल को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। कुल 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला नफे सिंह के भतीजे व ड्राइवर राकेश उर्फ संजय की शिकायत पर दर्ज किया गया है। ये भी पढ़ें..पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने पुण्यतिथि पर वीर सावरकर को किया नमनबेटे ने कहा-आरोपियों की गिरफ्तार तक नहीं होगा अंतिम संस्कर
अंतिम संस्कार करने से किया इनकार इस बीच, इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी के बेटे जितेंद्र राठी ने कहा कि मेरे पिता की मृत्यु के बाद उनके शव को करीब 3:30 बजे शवगृह में ले जाया गया। शाम करीब चार बजे FIR दर्ज की गई। जब तक एफआईआर में नामित लोगों की गिरफ्तारी नहीं होगी और हमें सुरक्षा नहीं दी जायेगी। हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मुझे लगता है कि पिता की हत्या में स्थानीय राजनेता शामिल हैं।#हरियाणा के बहादुरगढ़ में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या का मामला। हत्या से ठीक पहले की सीसीटीवी फुटेज आई सामने। नफे सिंह राठी की फॉर्च्यूनर गाड़ी का पीछा करते हुए दिखाई दे सफेद कार। गाड़ी में बैठे हमलावर भी दे रहे हैं दिखाई। हमलावर फोन पर भी बात करते हुए सीसीटीवी… pic.twitter.com/Wg3X7OhDX7
— JITENDER MONGA (@JITENDERMONGA_) February 26, 2024