क्राइम

शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार : बिचौलिए की पत्नी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्त भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने अवैध नियुक्ति में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले एक शख्स की पत्नी को धर दबोचा है। उसका नाम काजल राय है। उसका पति प्रसन्न रॉय पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। शुक्रवार को काजल राय को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

सीबीआई सूत्रों ने बताया है कि काजल प्रसन्न के सारे गैर कानूनी कामों के बारे में जानती थी। यहां तक कि अवैध नियुक्ति की एवज में ली जाने वाली राशि के बारे में भी उसे भली-भांति जानकारी थी। केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने जब इस बारे में उससे पूछताछ की तो उसने बहुत कुछ बताने से इंकार कर दिया और जांच अधिकारियों को गुमराह करने लगी।

इसके बाद उसे हिरासत में लिया गया है। इस मामले में गिरफ्तार प्रसन्न तत्कालीन शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी का बेहद खास था और शिक्षक की नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों को ढूंढ कर लाया करता था। काजल भी इसमें मददगार रही है। इसीलिए उसे गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…