राजस्थान

सरिया से भरे ट्रैक्टर से भिड़ी कार, सीने में सरिया घुसने से चिकित्सक की दर्दनाक मौत

जयपुर: ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में रविवार देर रात सरियों से भरा ट्रैक्टर कार में घुस गया। इस हादसे (accident) में एक युवक के सीने में सरिया घुसने से उसकी मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरा अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लहूलुहान हालत में घायल को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका अस्पताल में इलाज जारी है। मामले की जांच पड़ताल सड़क दुर्घटना थाना पूर्व द्वारा की जा रही है।

ये भी पढ़ें..कौन हैं Sini Shetty? जिन्होंने जीता फेमिना मिस इंडिया 2022 का...

पुलिस ने बताया कि दौसा गोविंद नगर नई मंडी रोड निवासी डॉक्टर प्रवीण व्यास अपने दोस्त राय नर्सिंग होम निवासी डॉक्टर अमित कुमार के साथ जयपुर में जवाहर सर्किल में डब्ल्यूटीपी मॉल से शॉपिंग करने के बाद वह दौसा जा रहे थे। जहां ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे से महज 200 मीटर पहले कार आगे चल रही सरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर (accident) इतनी भीषण थी कि तेज धमाका हुआ। जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखे सरिए गाड़ी का कांच तोड़कर डॉ. प्रवीण के शरीर में घुस गए, जिससे मौके पर ही प्रवीण की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में प्रवीण का दोस्त डॉक्टर अमित कुमार गंभीर घायल हो गया।

जानकारी में सामने आया कि ट्रैक्टर से सरिए करीब 5 से 7 फीट बाहर निकल रहे थे। अंधेरा होने के कारण कार चला रहे डॉक्टर प्रवीण व्यास को सरिए दिखे नहीं। कार के टक्कर मारते ही कांच तोड़कर सरिए अंदर घुस गए। वहीं ट्रैक्टर के ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इधर मौत की खबर सुनकर प्रवीण के घर में कोहराम मचा हुआ है। दुर्घटना (accident) में प्रवीण के सिर पर इतनी चोटें आई कि उनकी खोपड़ी तक बिखर गई। पुलिस ने बताया कि जानकारी मिलने पर परिजन जयपुर पहुंच गए हैं। मृतक डॉक्टर प्रवीण व्यास की पत्नी टीचर हैं। उनके दो बच्चे हैं। प्रवीण दौसा जिला हॉस्पिटल में डेंटिस्ट के पद पर पोस्टेड थे। वहीं डॉक्टर अमित कुमार फिजिशियन हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…