प्रदेश महाराष्ट्र

पुणे-मुंबई हाईवे पर अज्ञात वाहन से टकराई कार, पांच की मौत

असम ग्वालपाड़ा दुधनै डावली

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खोपोली में पुणे-मुंबई हाईवे पर बीती रात दो वाहनों की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह जानकारी खोपोली पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार, पुणे स्थित पिंपरी चिंचवड़ में रहने वाले लोग कार से मुंबई की ओर जा रहे थे। गुरुवार रात करीब 12 बजे कार पुणे-मुंबई हाइवे पर बोरघाट के ढेकू गांव के पास अचानक एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया।

ये भी पढ़ें..गोंडा में युवक के साथ हैवानियत, बुरी तरह पीटने के बाद...

सूचना पाकर पहुंची हाइवे पुलिस और खोपोली पुलिस ने कार का दरवाजा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। तब तक अब्दुल रहमान खान (32), अनिल सानप, वसीम साजिद काझी, राहुल कुमार पांडे (30) और आशुतोष गांडेकर (23) की मौत हो चुकी थी। तीन घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)