Wednesday, March 26, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमध्य प्रदेशMP में मंत्रिमंडल के गठन की कवायद जारी, बड़े नामों पर संशय!

MP में मंत्रिमंडल के गठन की कवायद जारी, बड़े नामों पर संशय!

Cabinet expansion in MP: मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल गठन की कवायद चल रही है। इसके लिए भोपाल से दिल्ली तक दौड़ चल रही है। लेकिन कैबिनेट में किसे जगह मिलेगी यह तय नहीं है। विधानसभा चुनाव जीतने वाले दिग्गजों को कैबिनेट में जगह मिलेगी या नहीं, इस पर संशय है।

वरिष्ठ नेता कर रहे दिल्ली का दौरा

दरअसल, राज्य विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के अलावा दो उपमुख्यमंत्रियों राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा ने शपथ ली है। इसके बाद से एक तरफ कैबिनेट को लेकर अटकलें चल रही हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी में मंथन भी चल रहा है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और संगठन महासचिव हितानंद संगठन की ओर से दिल्ली का दौरा कर चुके हैं और वरिष्ठ नेताओं से भी इस मुद्दे पर चर्चा कर चुके हैं। पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी दिल्ली का दौरा कर चुके हैं। सूत्रों की मानें तो कैबिनेट के पहले चरण में 20 से कम मंत्री शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल का अगला विस्तार लोकसभा चुनाव के बाद ही संभव होगा।

शुरुआत में अनुभवी और युवा विधायकों को कैबिनेट में जगह दिए जाने की संभावना है। वरिष्ठ नेताओं में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व सांसद रीति पाठक, उदय प्रताप सिंह और राकेश सिंह मंत्री पद के दावेदार हैं। लेकिन, उनके मंत्री बनाये जाने पर संशय है।

यह भी पढ़ें-Palamu: अधिवक्ता संघ के चुनाव में मतगणना के दौरान हंगामा, नतीजे सुरक्षित

राष्ट्रीय नेतृत्व के चर्चा के बाद होगा फैसला

पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाने का फैसला पहले ही हो चुका है। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय नेतृत्व और राज्य इकाई के बीच संभावित मंत्रियों के नामों पर चर्चा हो चुकी है और विधानसभा चुनाव जीतने वाले अधिकांश पूर्व सांसदों ने भी मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी है। लेकिन किसे शामिल किया जाता है और किसे बाहर रखा जाता है यह तो आने वाले दिनों में ही तय होगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि कैबिनेट में किसे जगह मिलेगी इसका फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद किया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें