Friday, October 18, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
HomeदेशNepal Accident : ड्राइवर बना रक्षक, साहसी चालक ने बचाई 30...

Nepal Accident : ड्राइवर बना रक्षक, साहसी चालक ने बचाई 30 यात्रियों की जान

Nepal Accident: नेपाल में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात बस यात्रियों के लिए सबसे खौफनाक रात रही। भूस्खलन की चपेट में आने से जहां दो यात्री वाहन नदी में डूब गए वहीं एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें बस चालक ने अपनी जान देकर 30 यात्रियों की जान बचाई।

भूस्खलन की चपेट में आई बस   

बता दें, स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक भारी बारिश के बीच हुए भूस्खलन की वजह से मलबे के साथ बड़े-बड़े पत्थर टूटकर लगातार सड़क पर आ रहे थे। इसी बीच बुटवल से 30 यात्रियों को लेकर काठमांडू आ रही एक यात्री बस बीच रास्ते में नारायणगढ़ मुगलिंग के पास इन पत्थरों की चपेट में आ गई।

चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान   

वहीं जानकारी देते हुए इस बस में सवार एक यात्री ने पुलिस को बताया कि, चालक की तरफ एक बड़ा पत्थर आगे वाले शीशे पर गिर गया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, चालक ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए बस का ब्रेक लगाया, जिससे बस खाई में गिरने से बच गई। साथ ही यात्रियों ने बताया कि बस जहां रुकी थी उसके कुछ दूरी पर उनकी आंखों के सामने पहाड़ से बहुत बड़ा मलबा गिरा जिसकी वजह से सड़क अवरुद्ध हो गया।

ये भी पढ़ें: चार दिन बाद खुला Badrinath Highway, फंसे यात्रियों ने ली राहत की सांस 

बस चालक द्वारा ब्रेक लगाने के कारण किसी भी यात्री को कुछ नहीं हुआ और एक बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से सभी बच गए। बताया जा रहा है कि, चालक के सिर पर गहरी चोट लगी थी और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से चालक की रास्ते में ही मौत हो गई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें