मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर बस व ट्रक की जोरदार भिड़ंत, चार लोगों की मौत, 22 घायल

0
17

pune-accident

मुंबई: पुणे जिले में मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर जंभूलवाड़ी दारी पुल और स्वामीनारायण मंदिर के पास रविवार देर रात एक निजी बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 22 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारती विद्यापीठ पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

पुलिस के अनुसार नीता ट्रैवेल्स की निजी बस रविवार रात कोल्हापुर से मुंबई की ओर आ रही थी। इस बस में चालक और क्लीनर सहित 35 लोग सफर कर रहे थे। देर रात लगभग ढाई बजे बस कोल्हापुर से मुंबई की ओर आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस घटना में निजी बस के चालक सहित चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तकरीबन 22 घायल यात्रियों को पुणे के ससून अस्पताल में भर्ती करवाया है।

यह भी पढ़ें-सड़क हादसों की आशंका होगी खत्म, श्यामतराई हाईवे पर बाईपास रोड…

पुलिस ने घटना में चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में दो महिला और दो पुरुष यात्री हैं, लेकिन अभी तक इन चारों की पहचान नहीं की जा सकी है। बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल हो जाने से बस अनियंत्रित हो गई थी। मामले की गहन छानबीन भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)