Wednesday, October 9, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकोहरे के चलते बस और ट्रक में हुई भिड़ंत, 22 श्रद्धालु गंभीर...

कोहरे के चलते बस और ट्रक में हुई भिड़ंत, 22 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल

गोंडाः प्रयागराज से गंगा स्नान कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस व ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए हैं। वही बस में सवार करीब 22 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बुधवार सुबह घने कोहरे के चलते वजीरगंज थाना क्षेत्र के नगवा मोड़ के पास बस व ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। श्रद्धालुओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से निकालकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोचावा के मजरा गड़रियन पुरवा निवासी बिट्टा देवी 50 वर्ष ने बताया कि प्रयागराज स्नान करने गई थी। वापस लौटते समय बस दुर्घटना की शिकार हो गई। जिसमें उनको मामूली चोटें आई हैं। जबकि परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अन्य घायलों में कौड़िया थाना क्षेत्र के गड़रियन पुरवा निवासी माधवराम मौर्य 28 वर्ष व छेदी 65 वर्ष इसी थाना क्षेत्र के पकड़ी मारूडीह निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा 30 वर्ष, घुरे 65 वर्ष छेदी राम 65 वर्ष खरगूपुर थाना क्षेत्र के चैहट्टा निवासी पिल्लू 80 वर्ष, सहित 22 लोग घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ेः उड़ान भरने के बाद अचानक हवा में गायब हुआ लड़ाकू विमान, तलाश में जुटे अधिकारी

इस संबंध में जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ एसके रावत ने बताया सुबह से करीब 18 लोगों को भर्ती किया गया है। छह लोगों को मामूली चोटें आई थी। जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। कुछ लोगों के हाथ व पैर में फैक्चर आया है। जिन्हें प्लास्टर चढ़ाया जा रहा है। वहीं यदि ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ी तो उनका ऑपरेशन भी कराया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें