PM मोदी के स्वागत में तिरंगे रंग में रंगा नजर आया बुर्ज खलीफा, देखें तस्वीरें

31

burj-khalifa-tricolor

दुबईः भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की यात्रा पूरी करने के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच गए हैं। मोदी के यूएई दौरे पर दुबई का मशहूर टावर बुर्ज खलीफा भारत के रंग में रंगा नजर आया। बुर्ज खलीफा पर न सिर्फ भारत का राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर लगाकर उनके लिए स्वागत संदेश भी लिखा गया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की अपनी दो दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद एक दिवसीय दौरे पर यूएई पहुंच गए हैं।

भारत के प्रधानमंत्री का अबू धाबी हवाई अड्डे पर आगमन पर क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इस स्वागत के लिए क्राउन प्रिंस को धन्यवाद दिया। उन्होंने भारत और यूएई के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके दौरे के बाद रिश्तों में गहराई बढ़ेगी। उधर, संयुक्त अरब अमीरात में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर उत्साह है।

ये भी पढ़ें..Chandrayan-3 Launch: चंद्रयान-3 के सफल परीक्षण पर ओवैसी बोले- सभी भारतीयों…

मोदी के स्वागत के लिए दुनिया भर में दुबई के मशहूर टावर बुर्ज खलीफा को भारतीय तिरंगे के रंग में रंगा गया। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रंगों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ बुर्ज खलीफा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी जगमगाती रोशनी के साथ प्रदर्शित की गई। इसके साथ ही लाइटों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर भी लगाई गई थी। भारतीय प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए प्रकाश किरणों का उपयोग करते हुए स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लिखा गया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)