Home मध्य प्रदेश शौर्य और पराक्रम से बनी है बुंदेलखंड की पहचानः सीएम मोहन यादव

शौर्य और पराक्रम से बनी है बुंदेलखंड की पहचानः सीएम मोहन यादव

cm-mohan-yadav-said-shri-anna-should-be-included-

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) ने कहा कि बुंदेलखंड की पहचान शौर्य और पराक्रम से है। बुंदेलखंड और महाकौशल क्षेत्र में शौर्य की प्रतीक झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और वीरांगना रानी दुर्गावती ने कई युद्ध लड़े और जीते। उन्होंने सीमित संसाधनों में राष्ट्र की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर वे अमर हो गईं। बुंदेलखंड के महाराजा छत्रसाल और अन्य योद्धा भी हर युग में वीरता के अनूठे उदाहरण प्रस्तुत करते रहे हैं।

सीएम मोहन ने विभिन्न प्रतिभाओं को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार शाम को भोपाल के मप्र जनजातीय संग्रहालय में अंतर्राष्ट्रीय बुंदेली समागम-2024 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की गौरवशाली विरासत है। बुंदेली भाषा की मिठास और सांस्कृतिक परंपराओं की खुशबू देश-विदेश को महका रही है। मध्य प्रदेश सरकार बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास और सम्मान को बढ़ाने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड क्षेत्र की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में अभिनेता मुकेश तिवारी ने बॉलीवुड संवाद, सुमित ओरछा ने बुंदेली महिमा संवाद तथा बुंदेलखंड के क्षेत्रीय लोकगायक चंद्रभान वासुदेव ने गायन प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुंदेली गीत की उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए चंद्रभान वासुदेव को 31 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

ये भी पढ़ेंः- IT चौराहा से डालीगंज पुल पर LDA मेहरबान, 10 सालों में नहीं हो पाया ये काम

27 सितंबर को बुंदेलखंड को देंगे सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 27 सितम्बर को सागर में आयोजित हो रहा क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन तथा विश्व की सबसे बड़ी नदी जोड़ो परियोजना “केन-बेतवा” बुंदेलखंड को समृद्ध बनाने का काम करेगी। क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन किसी एक जिले या संभाग की प्रगति का माध्यम नहीं है, बल्कि निकटवर्ती क्षेत्र को समृद्ध और समृद्ध बनाने की विशेष पहल है। इससे क्षेत्र विकास के विभिन्न आयाम हासिल करेगा। क्षेत्रीय सम्मेलन में आएंगे देश-विदेश के प्रतिनिधि, आईटी और टेक्सटाइल क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version