Tuesday, October 22, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeप्रदेशअब तक के सबसे भीषण गोलीकांड से हर ओर दहशत और आक्रोश,...

अब तक के सबसे भीषण गोलीकांड से हर ओर दहशत और आक्रोश, एनएच जाम

बेगूसराय: बिहार में सबसे पहले एके-47 का उपयोग करने, सबसे पहले जेलब्रेक और बूथ लूट को लेकर चर्चित रहा बेगूसराय अपने समय की आपराधिक राजधानी रहा लेकिन मंगलवार शाम यहां एक घंटा तक अपराधी ने जो तांडव मचाया, उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। बछवाड़ा से चकिया तक के 30 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक अपराधी जहां-तहां गोली चलाते रहे और 11 लोगों को गोली मारते रहे जिससे हर ओर दहशत का माहौल है, विभिन्न निजी अस्पताल एवं बेगूसराय सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

बेगूसराय के तमाम इलाके सहित सभी सीमावर्ती जिलों की पुलिस द्वारा भी लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। एसपी योगेन्द्र कुमार घटनास्थल गोधना सहित अन्य जगहों पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं। सीसीटीवी की छानबीन कर मिले इनपुट के आधार पर पूरे जिला में नाकेबंदी कर छापेमारी चल रही है। एसपी ने नौ लोगों के घायल होने एवं एक की मौत की पुष्टि की है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने अधिकारियों से बात कर घटना पर दुख जताते हुए तुरंत एक्शन लेने को कहा है। बुधवार को गिरिराज सिंह एवं बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा बेगूसराय आकर मृतक के परिजन एवं घायलों से अस्पताल जाकर मिलेंगे तथा अपराध की समीक्षा करेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से लोग इसे जंगलराज रिटर्न बताते हुए केंद्रीय पुलिस बल के नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। गिरिराज सिंह के प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर लगातार घटना का अपडेट लेते हुए सदर अस्पताल में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा है कि गोधना से लेकर थर्मल तक अपराधी ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। पिपरा में इलेक्ट्रिक इंजीनियर चंदन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। बेगूसराय में जंगलराज आ गया है, अपराधी बेखौफ हैं, यदि 30 किलोमीटर तक हथियार से लैस अपराधी खुलेआम चल कर निर्दोष को गोली मार रहे थे तो पुलिस और गश्ती दल कहां थी। यह घटना बताता है कि निकम्मी पुलिस प्रशासन सोई हुई थी और अपराधी 30 किलोमीटर तक नंगा नाच करते रहे, यह नहीं चलेगा। बिहार में जंगलराज रिटर्न का नजारा बेगूसराय में साफ-साफ दिख रहा है। अपराध और लॉ एंड ऑर्डर स्टेट का मामला होता है, यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन बिहार में तीन महीने में 6.1 प्रतिशत अपराध सिर्फ हत्या में बढ़ा है और सरकार को इसका जवाब देना होगा। इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने रात करीब 10 बजे इंजीनियर चंदन कुमार के शव को लेकर बरौनी थाना के मोती चौक पर एनएच-28 को जाम कर दिया है। जाम की सूचना मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में जुटे हुए हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें