Hamirpur: सिटी फाॅरेस्ट में युवती से दरिंदगी मामले में आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर

37

हमीरपुरः सिटी फारेस्ट में लड़की के साथ दरिंदगी की घटना में जेल में बंद आधा दर्जन आरोपियों के घरों पर शुक्रवार को पुलिस व प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया। बुलडोजर की कार्यवाही से लोगों में हड़कंप मच गया है। इस सनसनीखेज वारदात में अभी तक आठ आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं जबकि तीन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उल्लेखनीय है कि बीते अगस्त माह में एक लड़की अपने करीबी के साथ सिटी फारेस्ट घूमने आई थी जहां आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लड़की को घेरकर उसे निर्वस्त्र किया और दरिंदगी कर उसका वीडियो बनाया था।

दरिंदों ने लड़की और उसके करीबी से मारपीट कर पैसे की वसूली भी की थी। बाद में दरिंदगी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया था। हैवानियत का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सिटी फारेस्ट में एक और महिला से भी मारपीट कर उसे निर्वस्त्र करने की कोशिश की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इस सनसनीखेज वारदात को लेकर पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की थी।

ये भी पढ़ें..UPRTOU: विश्व ओजोन दिवस पर मुक्त विश्वविद्यालय में हुई अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी

शुक्रवार को जेल में बंद कन्हैया शर्मा, फजल, बाबा जान, लखन खंगार व अरविन्द निषाद की अचल सम्पत्ति (मकान) पर स्थानीय पुलिस ने प्रशासन के साथ बुलडोजर चलवाया। एसपी शुभम पटेल ने बताया कि छह आरोपियों की अचल सम्पत्ति का सर्वे नगर पालिका की टीम ने किया था जिसमें आरोपियों के मकान के हिस्से अवैध मिलने पर इन्हें बुलडोजर से गिरवा दिया गया है। इस कार्यवाही में प्रशासन के अधिकारियों के अलावा नगर पालिका परिषद की टीम मौजूद रहीं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…