Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदिल्लीशाहीनबाग में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मौके पर अधिकारी व पुलिस बल...

शाहीनबाग में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मौके पर अधिकारी व पुलिस बल तैनात

नई दिल्लीः दक्षिणी दिल्ली नगर निगम का बुलडोजर अब शाहीन बाग की ओर मुड़ गया है। निगम अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सोमवार को शाहीन बाग में बुलडोजर चलाने जा रहा है। हालांकि एमसीडी को पुलिस से अपनी कार्रवाई के लिए इजाजत मिली है या नहीं, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। दरअसल बीते कई दिनों से पुलिस का साथ न मिल पाने के कारण एमसीडी बुलडोजर नहीं चला पा रही थी, लेकिन अब शाहीन बाग के एच ब्लॉक में बुलडोजर पहुंच गया है, साथ ही कुछ ट्रक भी पहुंचे हैं।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम, सेंट्रल जोन के चेयरमैन राजपाल सिंह ने कहा कि, हमारे कर्मचारी बुलडोजर और बाकी जरूरी सामान के साथ वहां पहुंच रहे हैं। हमने जो रोडमैप बनाया है, सब उसी हिसाब से चलेगा, हमें पुलिस फोर्स जरूर मिलेगी। दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुलडोजर चलने के बाद दिल्ली के अन्य जगहों पर भी बुलडोजर चलने लगा है। हालंकि इसपर सियासत भी हो रही है।

ये भी पढ़ें..Cyclone Asani: तेज हुआ चक्रवाती तूफान ‘आसनी’, बंगाल की खाड़ी में…

दिल्ली कांग्रेस नेता परवेज आलम ने कहा कि नफरत का बुलडोजर जो चलाया जा रहा है, इसे हम होने नहीं देंगे, पिक एंड चूज की पॉलिसी नहीं चलेगी। अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। जब वो निगम से जा रहे हैं यो यह करवाई की जा रही है। शाहीन बाग निगम पार्षद वाजिद खान ने बताया कि, अतिक्रमण के खिलाफ हम नहीं हैं। शाहीन बाग में हम निगम के अधिकारियों को बताएंगे कौन सा क्षेत्र किसके अधीन है और उनसे यह पूछेंगे भी कि कौन सा क्षेत्र अतिक्रमण का है?

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें