Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशBulandshahr Cylinder Blast : स‍िलेंडर ब्‍लास्‍ट में एक ही परिवार के 6...

Bulandshahr Cylinder Blast : स‍िलेंडर ब्‍लास्‍ट में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 10 लोग गंभीर

Bulandshahr Cylinder Blast: बुलंदशहर के एक घर में मरीज को लगाते समय ऑक्सीजन गैस सिलेंडर फट गया, और इस हादसे में दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में दंपती, दो बेटे, एक पुत्र व एक नातिन की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। जिसको इलाज को लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से गिरा मकान 

पुलिस के मुताबिक, सिकंदराबाद के रियाजुद्दीन उर्फ राजू की पत्नी 55 वर्षीय रुखसार सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंची थी। रुखसार को सांस लेने में दिक्कत होने पर आक्सीजन सिलिंडर घर लाए थे। सिलिंडर लगाते समय अचानक फट गया। तेज आवाज के साथ सिलेंडर फटा तो मकान गिर गया। मलबे में रियाजुद्दीन, रुखसार, बेटे शाहरुख, आस मोहम्मद, सोना व सलमान तथा मां को देखने आई बेटी तमन्ना भी दब गई। इसके साथ ही 10 बच्चे भी दब गए। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई।

अग्निशमन अधिकारी ने आग से बचने के बताय उपाय

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, ऑक्सीजन सिलेंडर को गैसोलीन, एरोसोल स्प्रे और बिजली के उपकरणों से दूर रखना चाहिए। जहां पर ऑक्सीजन सिलेंडर रखा हो वहां पर किसी प्रकार का ज्वलनशील पदार्थ नहीं होना चाहिए। कई बार सिलिंडर का नोजल खुलने या लूज होने के कारण भी हादसा हो जाता है।

ये भी पढ़ें: अफीम तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, एक किलो अफीम के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Bulandshahr Cylinder Blast : डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने दी जानकारी   

सिलेंडर फटने के बाद हुए हादसे को लेकर डीएम चंद्रप्रकाश सिंह का कहना है कि, मकान में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हादसा हुआ है। पूरा मकान गिर गया है। बचाव अभियान चल रहा है।

पुलिस, मेडिकल, फायर ब्रिगेड, नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी बचाव कार्य में लगे हैं। परिवार के 18 से 19 लोग इस मकान में रहते थे। 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें