spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशBulandshaher Road Accident : भीषण सड़क हादसे में 29 लोग घायल, 10...

Bulandshaher Road Accident : भीषण सड़क हादसे में 29 लोग घायल, 10 लोगों की हुई मौत

Bulandshaher Road Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया इस में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 29 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

बस और मैक्स गाड़ी में जोरदार टक्कर 

दरअसल, बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस और मैक्स गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि, गाजियाबाद की कंपनी में कार्यरत लोग रक्षाबंधन पर्व पर घर जा रहे थे। इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गए।

SP रोहित मिश्रा ने दी जानकारी  

वहीं जानकारी देते हुए एसपी रोहित मिश्रा ने बताया कि, बुलदंशहर और सलेमपुर रोड पर रविवार सुबह करीब 10.30 बजे प्राइवेट बस और पिकअप की जोरदार टक्कर हुई इस सड़क दुर्घटना में 29 लोग घायल हो गये। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत- बचाव कार्य शुरु किया।

हादसे में कुल 29 लोग घायल  

बताया जा रहा है कि, हादसे में 29 लोग घायल हैं, जिनमें से 7 लोगों को मेरठ इलाज के लिए भेजा गया है। बाकी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस विभाग और चिकित्सा टीम घायलों पर नजर बनाए हुए है। मामले की जांच की जा रही है। घटना में जान गंवाने वाले 10 लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें: विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगे 15 लाख, पिता-पुत्र सहित तीन पर केस दर्ज

सड़क हादसे के बाद लोग आक्रोशित हो उठे। गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर दिया है। हादसे की सूचना पर DM और SSP सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें