Budget 2025: आज देश का आम बजट पेश होने जा रहा है और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) लगातार आठवां बजट पेश करेंगी। वह छह पूर्णकालिक और दो अंतरिम बजट पेश कर चुकी हैं। इस बजट से मिडिल क्लास को काफी उम्मीदें हैं। बजट 2025 का दस्तावेज सुबह 11 बजे संसद में पेश किया जाएगा। पीएम मोदी ने संसद में आम बजट पेश होने से एक दिन पहले संकेत दिया कि इस बार गरीबों, मध्यम वर्ग और महिलाओं के लिए कई नई पहल की घोषणा हो सकती है।
Budget 2025: वित्त मंत्री इस बार क्रीम कलर की साड़ी पहनी
उधर बजट से पहले वित्त मंत्री सीतारमण की साड़ी पर सबकी निगाहें टिकी थीं। हर कोई यह देखने का इंतजार कर रहा था कि भारतीयता के रंगों में रंगी पारंपरिक परिधान साड़ी में इस बार क्या खास होगा, धागों में किस राज्य की कहानी छिपी होगी। पर्दा हटा और फिर वित्त मंत्री ने चौंका दिया। इस बार साड़ी में बुनकरों की मेहनत और कारीगरों का हुनर झलक रहा था। वित्त मंत्री ने इस बार क्रीम कलर की साड़ी (cream color saree) पहनी है।
दरअसल सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) की साड़ी में एक खास संदेश है। रंगों का संयोजन उनकी समझदारी और व्यावहारिकता को दर्शाता है। 2024 के पूर्ण बजट में शांति और सुकून के रंग के तौर पर सफेद रंग को चुना गया था। इसे मासूमियत का रंग भी माना जाता है। सातवें बजट में सीतारमण ने अपने लुक को बेहद सरल, स्वाभाविक और साधारण रखा। सोने की चेन-पेंडेंट, चूड़ियों और बिंदी के साथ सशक्त महिला का लुक सुर्खियों में रहा।
इससे ठीक पहले 17वीं लोकसभा का अंतरिम बजट पेश करते हुए उन्होंने नीले रंग की साड़ी पहनी थी। इसमें भी वित्त मंत्री का हैंडलूम साड़ियों के प्रति प्रेम हर बार की तरह देखने को मिला। उन्होंने नीले रंग की हैंडलूम साड़ी पहनी थी। नीले रंग को शांति और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। क्रीम और नीले रंग की साड़ी में संदेश खास था। इसमें नारी शक्ति की पूजा (इसका जिक्र बजट में किया गया) और उसके ठहराव की भी थी। नीला रंग आधार रंग था। जो शांति, स्थिरता, प्रेरणा या ज्ञान का प्रतीक है। यह विश्वसनीयता का भी प्रतीक है।
ये भी पढ़ेंः- Budget 2025: आर्टिकल 370 से लेकर डिजिटल फ्रॉड तक… जानें राष्ट्रपति के भाषण की बड़ी बातें
क्रीम कलर को निर्मला सीतारमण का पसंदीदा रंग
क्रीम कलर को निर्मला सीतारमण का पसंदीदा रंग भी बताया जाता है। जैसे 2021 में उनकी पोचमपल्ली इक्कत सिल्क साड़ी में इस रंग की झलक दिखी, वहीं 2022 में भी ऑफ व्हाइट का टच देखने को मिला। 2023 में वित्त मंत्री ने लाल रंग की साड़ी चुनी। लाल रंग को प्यार, ताकत, बहादुरी, जुनून और प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जाता है। 2022 में वित्त मंत्री ओडिशा की बोमकाई साड़ी पहने नजर आईं, जो सांस्कृतिक विरासत के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है।
साड़ी में दिखने वाला मैरून रंग दृढ़ता, सुरक्षा और निर्भरता का प्रतिनिधित्व करने के लिए जाना जाता है। 2020 कोरोना का दौर था, इस दौरान उन्होंने सुनहरे भविष्य के लिए संकल्प दिखाते हुए पीली साड़ी पहनी थी। 2019 में उन्होंने मैजेंटा रंग की मंगलगिरी साड़ी पहनी थी। वह पहली बार बजट पेश करने जा रही थीं और यहीं से ब्रीफकेस ने बहीखाते का रूप ले लिया।