Sunday, October 27, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeआस्थाBuddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान के लिए गंगा घाटों पर...

Buddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान के लिए गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़

Buddha Purnima 2024, New Delhi : देशभर में आज बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में लोग जलतीर्थ मां गंगा के तटों पर आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमा रहे हैं। साथ ही भगवान रामलला के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग अयोध्याधाम पहुंचे हैं।

बिहार के गया में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सारनाथ के मूलगंध कुटी विहार मंदिर में श्रद्धालुओं और बौद्ध धर्मावलंबियों की भारी भीड़ उमड़ी है। अयोध्या में सरयू घाट पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की है। साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ेंः- MP: बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, धार्मिक सभी घाटों पर उमड़ी भीड़ श्रद्धालुओं की भीड़

वहीं प्रयागराज में श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। वाराणसी में भी लोगों ने मां गंगा में पवित्र स्नान किया है। इसके अलावा उत्तराखंड के हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरिद्वार में श्रद्धालुओं  ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई है। अयोध्याधाम में श्रीराम मंदिर में ‘जय प्रसन्न हनुमान’ पाठ का आयोजन किया गया है।

बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान दान का विशेष महत्व

मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही भगवान विष्णु बुद्ध के रूप में धरती पर अवतरित हुए थे। भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त कर समाज को नई दिशा दी। आज लोग भगवान बुद्ध से ज्ञान प्राप्त करने की कामना से भगवान बुद्ध की पूजा करते हैं। सनातन धर्म के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। पूर्णिमा स्नान पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार आते हैं। बैसाख की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन दान का विशेष महत्व है। मां गंगा सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें