बसपा अध्यक्ष मायावती की मां रामरति का निधन, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

47

लखनऊः उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की मां रामरति का शनिवार को निधन हो गया। मायावती का मां का अस्पताल में उपचार के दौरान हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया। बसपा अध्यक्ष मायावती की मां के निधन की खबर मिलते ही बसपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी समेत विभिन्न राजनेताओं ने भी अपनी शोक संवेदना प्रस्तुत की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की माता श्रीमती रामरती का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

यह भी पढ़ें-सीएम योगी के गढ़ में गरजे अखिलेश यादव, बोले-गरीबों का जेब…

वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक जताते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की माता श्रीमती रामरती का देहावसान, अत्यंत दुःखद है। दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना। कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की माता श्रीमती रामरती के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें। ॐ शांति। मायावती की माँ रामरति (92) का अंतिम संस्कार उनके दिल्ली पहुंचने पर होगा। दिल्ली में परिवार के अन्य सदस्यों का भी पहुंचना हो रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)