Saturday, October 19, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशबसपा अध्यक्ष मायावती ने योगी सरकार की उपलब्धियों को बताया सच्चाई से...

बसपा अध्यक्ष मायावती ने योगी सरकार की उपलब्धियों को बताया सच्चाई से दूर

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने योगी सरकार पर बड़े विज्ञापनों के माध्यम से गिनाई उपलब्धियों को सच्चाई से दूर बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर जो उपलब्धियां सरकार द्वारा गिनाई गई, उनमें सच्चाई बहुत कम है। इनके सरकारी दावे अगर जमीनी हकीकत में गरीब जनता को लाभ देते तो यह उचित होता।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में भाजपा व पंजाब में कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर वहां भी जो दावे किए जा रहे हैं, वे हवा-हवाई ज्यादा व सही मायने में जनहित व जनकल्याण से काफी दूर है। मायावती ने कहा कि इन तीनों राज्यों की दुखी व पीड़ित जनता यहां अपने राज्यों में सुखद परिवर्तन लाने को बेचैन है।

यह भी पढ़ेंःलागू हो सकती है और सख्त कोरोना पाबंदियां, केजरीवाल की रैली…

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि इसके अलावा उत्तराखण्ड के नए मुख्यमंत्री द्वारा देश की महिलाओं के अपने पसंद के पहनावे के सम्बंध में जो टिप्पणी की गई है वह अनुचित ही नहीं बल्कि अशोभनीय, अमर्यादित व गैर-जरूरी है। इसके बजाय वह अपने प्रदेश के जनहित व जनसमृद्धि की संवैधानिक जिम्मेदारी पर समुचित ध्यान दें।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें