Russia के Wagner Group पर सख्ती की पूरी तैयारी, आतंकवादी संगठन के तौर पर बैन लगाएगा ब्रिटेन

9

wagner-group

लंदनः ब्रिटेन रूसी भाड़े के सैनिकों के वैगनर ग्रुप को आतंकवादी संगठन के रूप में प्रतिबंधित करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए प्रतिबंधात्मक आदेश का मसौदा हाउस ऑफ कॉमन्स में पेश किया जाएगा। गृह कार्यालय के अनुसार, प्रतिबंध आदेश ब्रिटेन में किसी रूसी समूह का सदस्य बनना या उसका समर्थन करना अवैध बना देगा।

इस पर क्रेमलिन ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वैगनर ग्रुप का कानूनी तौर पर अस्तित्व नहीं है। प्रस्तावित मसौदे के तहत ब्रिटेन में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से जुड़े कुछ अपराधों के लिए 14 साल की सज़ा हो सकती है। वैगनर ग्रुप के सदस्यों की संपत्तियों को आतंकियों की संपत्ति घोषित कर जब्त किया जाएगा। ब्रिटेन की गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन ने कहा है कि वैगनर एक हिंसक और विनाशकारी संगठन है जिसने विदेशों में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए एक सैन्य उपकरण के रूप में काम किया है।

ये भी पढ़ें..West Bengal Day: हंगामे के बीच विधानसभा में 15 अप्रैल को…

यूक्रेन, मध्य एशिया और अफ्रीका में इसका संचालन वैश्विक समुदाय के लिए खतरा है। उल्लेखनीय है कि वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोगिन के नेतृत्व में रूसी सैनिकों के खिलाफ विद्रोह हुआ था और फिर हाल ही में एक कथित हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रिगोगिन की मौत हुई थी। इस पर अमेरिका और पश्चिमी देशों ने पुतिन पर साजिश का आरोप लगाया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)