चेतना रैली रद्द होने के बाद अब बृजभूषण शरण सिंह 11 मई को करेंगे विशाल जनसभा

21

brij-bhushan-sharan-singh

गोंडाः पांच जून को अयोध्या में होने वाली जन चेतना रैली रद्द होने के बाद 11 जून को कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के बालपुर में विशाल जनसभा का आयोजन कर अपनी राजनीतिक ताकत का अहसास कराया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के निजी सचिव संजीव सिंह ने यह जानकारी दी। अयोध्या में होने वाली जनजागरण रैली रद्द होने के बाद अब भाजपा सांसद 11 जून को कर्नलगंज के बालपुर कस्बे के इंटर कॉलेज में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह पार्टी की रैली है। इस रैली में केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर जनता को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा।

रैली के जरिए सांसद दिखाएंगे राजनीतिक ताकत

महिला पहलवानों द्वारा सांसद पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। अयोध्या में होने वाली जनजागरण रैली रद्द होने के बाद अब बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह अपने लोकसभा क्षेत्र में विशाल रैली करने जा रहे हैं। इस रैली के जरिए बीजेपी सांसद अपनी राजनीतिक ताकत का परिचय देंगे। हालांकि यह रैली केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर आयोजित की जा रही है।

बृजभूषण शरण सिंह 11 जून को बालपुर कस्बे में दहाड़ेंगे

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थकों ने 11 जून को बालापुर कस्बे के एक इंटर कॉलेज में विशाल जनसभा को संबोधित करने की तैयारी शुरू कर दी है। कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र में होने के कारण कर्नलगंज विधायक अजय सिंह ने अपनी सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी है। इस रैली में लाखों लोगों के जुटने की उम्मीद है। इसको लेकर बृजभूषण सिंह के समर्थक जगह-जगह तैयारी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें..पूर्व ओलंपियन तुषार खंडकर बोले-युवा खिलाड़ी भारतीय हॉकी के भविष्य

बृजभूषण सिंह को पहली बार अयोध्या से लगा झटका

बृजभूषण शरण सिंह ने अपने कई संबोधनों में अयोध्या को अपनी कर्मभूमि बताया है। यह सही है कि अयोध्या में ही कुश्ती के अखाड़े से बृजभूषण सिंह को राजनीतिक ज्ञान प्राप्त हुआ। राम जन्मभूमि आंदोलन में शामिल होने के बाद अयोध्या ने बृजभूषण सिंह को नायक बना दिया। यह पहली बार है जब बृजभूषण सिंह को अयोध्या से झटका लगा। 5 जून 2022 को सीएम योगी के जन्मदिन के बहाने बृजभूषण सिंह ने एक बार फिर राजनीतिक पराक्रम दिखाया था। उस समय सांसद राज ठाकरे का विरोध कर रहे थे। उन्होंने घोषणा की थी कि ठाकरे को अयोध्या में नहीं घुसने देंगे। हालांकि उस वक्त राज ठाकरे का अयोध्या दौरा अचानक रद्द कर दिया गया था। उसके बाद भी पांच जून 2022 को बृजभूषण सिंह ने अयोध्या के राम कथा पार्क में विशाल कार्यक्रम कर लोगों को अपनी राजनीतिक ताकत का एहसास कराया था। यह हाल तब था जब वहां के सांसद लल्लू सिंह उस वक्त राज ठाकरे के स्वागत में बयान दे रहे थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)