उत्तर प्रदेश

शादी की तैयारियों में व्यस्त था परिवार, शिक्षक संग फरार हो गई दुल्हन

शाहजहांपुरः आपने लव अफेयर्स के ऐसे कई मामले देखे होंगे जिसमें शादी से पहले लड़का या लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग जाते हैं, ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सामने आया है। जहां एक तरफ घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थी सभी मेहमानों को शादी के कार्ड भी बंट गये थे, लेकिन लड़की शादी से पहले शिक्षक संग फरार हो गई। इसी बीच दूल्हन के भाग जाने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। बताया जा रहा है कि, दुल्हन अपने साथ जेवर और घर में रखे तीन लाख रुपये लेकर प्रेमी शिक्षक के साथ भाग गई। घर वालों को इस बात की जानकारी मिलते ही उन्होंने शिक्षक के खिलाफ बहला फुसला कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

स्कूल में बढ़ी दोनों की नजदीकियां

गांव के एक युवक ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया कि, लड़की क्षेत्र के ही एक स्कूल में पढ़ती थी और क्षेत्र के नई बस्ती का रहने वाला राहुल नाम का एक युवक शिक्षक के रुप में स्कूल में पढ़ाता था। दोनों में बातचीत शुरु हुई और नजदीकियां बढ़ने लगी। लेकिन इसी बीच लड़की के घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी। जिसके बाद दोनों ने शादी से पहले भाग जाने का फैसला लिया। यह भी पढे़ंः-Black OTT release: 19 साल बाद इस ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी भंसाली की फिल्म ब्लैक

18 फरवरी को होनी थी शादी

18 फरवरी को लड़की की शादी होने वाली थी यहां तक शादी के सारे कार्ड भी बंट गये थे। इस दौरान दोनों के भागने की खबर ने लोगों में हलचल मचा दी। हालांकि, प्रभारी निरीक्षक प्रभाष कुमार ने दोनों को जल्द ही बरामद करने का आश्वासन दिया है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)