शिखर वार्ता के संबंध में ब्रिक्स ‘शेरपा’ ने की राजदूतों के साथ बैठक

40

नई दिल्ली: ब्रिक्स शिखर वार्ता के सिलसिले में विदेश मंत्रालय में सचिव संजय भट्टाचार्य ने सदस्य देशों के राजदूतों के साथ गुरुवार को विचार विमर्श किया। संजय भट्टाचार्य ब्रिक्स देशों के सम्मेलन के लिए भारत के विशेष प्रतिनिधि ‘शेरपा’ हैं।

भारत, ब्राजील, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका देशों के संगठन ब्रिक्स की शिखरवार्ता आगामी दिनों में भारत में होनी है। ब्रिक्स की अध्यक्षता वर्तमान में भारत संभाल रहा है।

ब्रिक्स शिखरवार्ता में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के भाग लेने की संभावना है।

भारतीय प्रतिनिधि ने ब्रिक्स के राजनयिकों को आगामी शिखर वार्ता की तैयारियों के बारे में बताया। साथ ही अपनी अध्यक्षता के दौरान ब्रिक्स की गतिविधियों के सिलसिले में प्राथमिकताओं और एजेंडे की भी जानकारी दी।