प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

विपक्ष पर जमकर बरसे ब्रजेश पाठक, बोले-उनके पास नहीं बचा है कोई मुद्दा

brajesh-pathak उन्नावः समाजवादी पार्टी का सफाया हो गया है। एसपी ने ही अयोध्या में रामभक्तों पर फायरिंग करवाई थी। खून की नदियां बहा दी थी। राम मंदिर बनकर तैयार है। सत्ता हासिल करने के लिए विपक्षी दल अपने कोट के ऊपर जनेऊ पहन रहे हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उक्त विचार उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर स्थानीय नॉर्मल विद्यालय में सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। श्री पाठक ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। यह भी पढ़ें-अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ब्राजीलियाई नागरिक गिरफ्तार, 32 करोड़ रुपए की ब्लैक... उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने अयोध्या में गोलियां चलवाई थीं। सपा का सरकार बनाने का सपना पूरा नहीं होने जा रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में गरीबों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। माफिया और अपराधी प्रदेश छोड़ रहे हैं। डबल इंजन की सरकार लगातार प्रदेश को विकास की ओर ले जा रही है। इस अवसर पर त्रिपुरा के पूर्व उपमुख्यमंत्री हेमंत मिश्रा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में धारा 370 को खत्म किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगले साल अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विस्तार से जम्मू-कश्मीर के मुद्दे के बारे में बताया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)