Friday, October 18, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशLucknow News : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, गुरुद्वारा...

Lucknow News : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, गुरुद्वारा समिति से भाजपा से जुड़ने का किया अनुरोध

Lucknow News : रविवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने अपनी विधानसभा क्षेत्र कैण्ट के आलमबाग क्षेत्र में भाजपा की सदस्यता करायी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पटेल नगर स्थित गुरुद्वारा साहेब पहुंचें और वहां मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा समिति के आग्रह पर उपमुख्यमंत्री ने रीति रिवाज भी निभायें।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कराई सदस्यता    

गुरुद्वारे के बाहर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सदस्यता करायी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने गुरुद्वारा समिति के सदस्यों से भी भाजपा से जुड़ने के लिए सदस्यता का अनुरोध किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, क्षेत्रीय सभासद श्रवण नायक, सभासद बबलू मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा, मंडल मंत्री सर्वेश मिश्रा समेत भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: राजभवन 5100 कन्याओं का पूजन, राज्यपाल ने कहा- कन्याओं की उपस्थिति से राजभवन हुआ पवित्र

ब्रजेश पाठक ने स्थानीय नेताओं का बढ़ाया हौसला 

सदस्यता कराते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) कैण्ट विधानसभा में निवास करने वाले कुछ पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पर भी गये। जहां उनके परिवार के नौजवानों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी। इसके साथ ही ब्रजेश पाठक ने भाजपा के स्थानीय नेताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि, विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने है और पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ देना है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें