Featured मनोरंजन

‘Brahmastra’ का दूसरा साॅन्ग ‘Deva Deva’ रिलीज, आग के साथ खेलते नजर आये रणबीर कपूर

मुंबईः रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का दूसरा गाना ‘देवा देवा’ सोमवार को मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। यह एक भक्ति सांग है,जिसे मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। संगीत प्रीतम ने दिया है। ब्रह्मास्त्र के इस भक्ति गीत के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। फिल्म के इस गाने में रणबीर कपूर अपनी शक्तियों को खोजते और आग से खेलते नजर आ रहे हैं।

गाने में अमिताभ बच्चन की भी एक झलक देखने को मिल रही है। वहीं, अभिनेत्री आलिया भट्ट रणबीर के साथ आग के चारों ओर फेरे लेती नजर आ रही हैं। यह फिल्म का दूसरा गाना है। इससे पहले फिल्म का ‘केसरिया’ गाना रिलीज किया गया था, जिसे फैंस के बीच काफी पसंद किया गया। गौरतलब है कि अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ काफी समय से चर्चा में है।

ये भी पढ़ें..JEE (Main) 2022 Result: 100 प्रतिशत अंकों के साथ 24 ने...

फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में इन तीनों कलाकारों के अलावा नागार्जुन, डिम्पल कपाड़िया और मौनी रॉय भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को करण जौहर, रणबीर कपूर, अपूर्व मेहता और नामित मुखर्जी संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में इसी साल 9 सितंबर को रिलीज होगी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…