बंगाल में बम मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने ISF के तीन कार्यकर्ता को किया गिरफ्तार

50

कोलकाता : तृणमूल नेता और इस्लाम के घर के पीछे से बमों से भरा बैग बरामद किया गया है। यह बरामदगी शनिवार देर रात भांगड़ के उत्तर गाजीपुर में खेती की जमीन से हुई है, जो अराबुल के घर के पीछ है। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बमों के अलावा एक तमंचा भी बरामद किया गया है। पुलिस इस घटना में तीन आई. एस. एफ. कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर चुकी है।

घटना के बारे में अराबुल इस्लाम के बेटे हकीबुल इस्लाम ने रविवार को कहा कि बीती रात तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमले करने के उद्देश्य से आई. एस. एफ. कुछ कार्यकर्ता इस जगह पर बम और बंदूकें लेकर बैठे थे। स्थानीय लोगों को खबर पहले ही मिल गई थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए तीन आई. एस. एफ. कार्यकर्ताओं को धर दबोचा।

यह भी पढ़ें-केजरीवाल बोले, टेंट वाले स्कूल अब टैलेंट वाले स्कूल बन गए…

उधर, तोड़फोड़ मामले के चलते शनिवार को धर्मतला में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और आई. एस. एफ. कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने की खबरें सामने आयी। आई. एस. एफ. नेता नौशाद समेत 19 आई. एस. एफ. कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

सूत्रों के मुताबिक, इसमें कई गैर-जमानती धाराएं भी हैं। दूसरी ओर, पुलिस ने 40 और आई. एस. एफ. कार्यकर्ता-समर्थकों को धर्मतला से भांगड़ लौटते समय गिरफ्तार कर लिया। इस बीच बम बरामद होने की घटना ने नए सिरे से विवाद को जन्म दे दिया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)