Featured दुनिया

Bomb cyclone: कैलीफोर्निया में चक्रवात ने जमकर मचाई तबाही, तीन लाख से ज्यादा घरों की बत्ती गुल

bomb-cyclone- hits-california वाशिंगटनः अमेरिका के उत्तरी कैलीफोर्निया में आए बॉम्ब चक्रवात (Bomb cyclone) ने जमकर तबाही मचाई है। इस कारण तीन लाख से अधिक लोगों के घरों और कार्यालयों में बिजली गुल हो गई है, वहीं हवाई सेवा भी बाधित हुई है। चक्रवात के कारण एक लोग की मौत की खबर सामने आई है। उत्तरी कैलिफोर्निया में अचानक आया तूफानी चक्रवात मुसीबत बन गया। इसे बॉम्ब साइक्लोन नाम दिया गया है। इस दौरान 80 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके आए। बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गए और घर जलमग्न हो गए। चक्रवात के कारण कई जगहों पर बिजली के तार टूट गए। इससे तीन लाख से अधिक लोगों के घरों और व्यवसायों की बिजली काट दी गई। इससे लोग न केवल अंधेरे में रहने को मजबूर हैं, उनका काम भी प्रभावित हो रहा है। आपदा राहत दल को सक्रिय कर दिया गया है। ये भी पढ़ें..Earthquake: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, डरकर घरों से बाहर भागे लोग चक्रवात ने परिवहन सेवाओं को भी प्रभावित किया है। भारी बाढ़ के कारण सड़क परिवहन ठप हो गया है, हवाई परिवहन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सैन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। कई विमान रनवे पर ही खड़े हैं। सैन फ्रांसिस्को के दक्षिण में सैन मेटो काउंटी में भी कम से कम एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है। bomb-cyclone लॉस एंजिल्स में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के जलवायु वैज्ञानिक डैनियल स्वैन ने बताया कि यह एक विनाशकारी, ताकतवर और अचानक आने वाला तूफान था। उन्होंने इस चक्रवात के प्रभावों को एक मजबूत उष्णकटिबंधीय तूफान या चक्रवात के समान करार दिया। पूर्वानुमान लगाया जा रहा है कि तूफान के बुधवार देररात तक चलने की उम्मीद है। यह नेवादा और एरिजोना की ओर बढ़ रहा है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)