तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी, डिवाइडर से टकराया अनियंत्रित बोलेरो, चालक की मौत

46
Accident

रांची: सरायकेला के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच- 33 स्थित ओवरब्रिज पर रविवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में बोलेरो चालक की मौत हो गई, जबकि बोलेरो में सवार जमशेदपुर के भुईयाडीह पटेल नगर और आसपास की रहने वाली सात महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि सभी सत्संगी थे। वे गुरु भाई की मौत की सूचना पर रांची जा रहे थे। इसी दौरान चौका ओवर ब्रिज के ऊपर चालक के अचानक ब्रेक मारने से बोलेरो अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से जा टकराया। घायलों को रेस्क्यू करने में स्थानीय लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। चालक बोलेरो में ही फंस गया था। हालांकि, उसे जिंदा निकाला लिया गया लेकिन एमजीएम पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें..Deoghar Airport: दिल्ली पुलिस ने देवघर डीएम के खिलाफ दर्ज की…

उल्लेखनीय है कि एनएचआई द्वारा सड़क पर काम किया जा रहा था। इसको लेकर बैरिकेडिंग की गई थी। हालांकि, चालक इतनी तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था कि उसे बैरिकेडिंग नजर नहीं आया और वह तेजी से प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर गया। अचानक बैरिकेडिंग पर नजर पड़ी तो उसने जोरदार ब्रेक मारी। इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…