फोटो

लहंगे में एक्ट्रेस Esha Gupta को बोल्ड अवतार में देख फैंस बोले-ईश्श..

मुंबईः अभिनेत्री ईशा गुप्ता अपनी फिल्मों के जरिए भले ही अपने दर्शकों का मनोरंजन इस समय नहीं कर पा रही हैं। लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करती हैं। ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी हाॅट और सेक्सी अदाओं से फैंस के दिलों को घायल करती रहती हैं।

हाल ही उन्होंने अपने कुछ बेहद गाॅर्जियस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में ईशा गुप्ता लहंगे में किसी अप्सरा से कम नहीं नजर आ रही है। तस्वीरों में ईशा गुप्ता व्हाइट कलर के लहंगे में दिखायी दे रही हैं। साथ ही ईशा ने मैचिंग डीपनेक ब्लाउज पहना हुआ है। लहंगे के साथ ईशा ने गले में सफेद मोतियों की नेकलेस पहनी हुई है जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। ईशा ने जो लहंगा पहना हुआ है वह पूरी तरह से व्हाइड मोतियों से बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर ईशा की यह तस्वीरें उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रही हैं और वह इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर ईशा गुप्ता की तस्वीरों हार्ट, फायर, गार्जियस, ब्यूटीफूल, हाॅट जैसे इमोजी और कमेंट दे रहे हैं। ईशा गुप्ता के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में वेब सीरीज ‘आश्रम 3’ में देखा गया था। इस वेब सीरीज में अभिनेता बाॅबी देओल भी मुख्य भूमिका में थे।