झारखंड में अलग-अलग जगहों पर पेड़ से लटके मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

0
9
murder-in-eta

murder-in-jharkhand

रांचीः झारखंड में दो अलग-अलग जिलों में युवती समेत दो लोगों के शव पेड़ से लटके मिले हैं। पुलिस मामलों की छानबीन में जुट गई है। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

बोकारो जिले के बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 सी स्कूल परिसर में ऑटो चालक की हत्या कर शव को पेड़ में टांगे जाने का मामला शुक्रवार को सामने आया। ऑटो चालक का नाम शुभम बताया जा रहा है।

लोगों ने सुबह शव पेड़ लटका देख इसकी सूचना मृतक के पिता को दी। शुभम गुरुवार की रात ऑटो लेकर निकला था। रात के डेढ़ बजे जब उसके पिता अनिल कुमार ने उसे फोन किया तो उसने कहा कि वह आधे घंटे में घर लौट रहा है। वह सुबह तक नहीं लौटा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

खूंटी में मिला युवती का शव –

खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र के होटोर गांव के पास पुलिस ने शुक्रवार को सुषमा धान (25) का शव पेड़ से लटकता मिला। वह जरियागढ़ थाना के जम्हार डांड़टोली निवासी बसंत धान की बेटी थी। मृतका के भाई ने आशंका जताई है कि प्रेम प्रसंग में उसकी बहन की हत्या की गई है। उसके बयान पर तोरपा थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)