Saturday, March 29, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशगंगा नदी में पलटी नाव, तीन लड़कियां डूबी, तलाश में जुटे गोताखोर

गंगा नदी में पलटी नाव, तीन लड़कियां डूबी, तलाश में जुटे गोताखोर

वाराणसीः चितईपुर थाना क्षेत्र के सीमा पर गंगा नदी में रविवार शाम अचानक नाव पलटने से तीन लड़कियां डूब गई। हादसे की जानकारी पाते ही लड़कियों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने तत्काल मौकेे पर एनडीआरएफ के गोताखोरों को बुलवाकर लड़कियों की तलाश शुरू कराई। सूचना पर अफसर भी वहां पहुंच गये। हादसे में नाव सवार एक अन्य महिला को बचा लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार चितईपुर टिकरी गांव के नखड़ू नाम के व्यक्ति की पत्नी अपनी बेटी आकांक्षा,पड़ोसी मूसे की दो लड़कियां गुड़िया और महिमा के साथ नाव से गंगा उस पार मिर्जापुर जिले के सुरवा बाबा के भंडारे से लौट रही थी। नाव जैसे ही चितईपुर के सीमा में पहुंची अचानक पलट गई। छात्राओं और महिलाओं की चीख पुकार पर मल्लाह समुदाय के लोग जब तक वहां पहुंचते तीनों लड़कियां डूब गई।

यह भी पढ़ें-चुनाव में हुई हिंसा और गड़बड़ी के खिलाफ भाजपा ने किया जगह-जगह प्रदर्शन

वहीं, महिला को बचा लिया गया। लड़कियों के परिजनों ने बताया कि नाव चलाने वाला किशोरवय गोलू मांझी चला रहा था। आकांक्षा बीए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से कर रही है। गुड़िया 10वीं और महिमा कक्षा 3 में पढ़ती है। सूचना के बाद एनडीआरएफ टीम के साथ एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार, चितईपुर थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग मौके पर छात्राओं की तलाश करवा रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें