भाजपा का चरित्र षड्यंत्रकारी, 2024 में सत्ता से बाहर होना तयः अखिलेश यादव

0
7

Akhilesh-Yadav

लखनऊः भाजपा का चरित्र षड्यंत्रकारी है। प्रलोभन से वह अपनी सत्ता की भूख पूरी करना चाहती है। लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला है और कानून का राज चौपट है। वन ट्रिलियन डॉलर का झूठ फैलाकर जनता को झांसा दिया जा रहा है। भाजपा की इन चालों से सतर्क रहना है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सत्ता से बाहर हो जाना तय है। जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना चाहती है। समाजवादी पार्टी के साथ जनता है और जनता का सम्मान समाजवादी पार्टी और सरकार में ही सुरक्षित है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश मुख्यालय में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने बिजली बनाई, भाजपा ने बिजली महंगी की और लोगों को धोखा दिया। भाजपा ने मंडी नहीं बनाई। अस्पतालों में दवा नहीं है। भाजपा सरकार में उद्योग नहीं लगे। विकास कुछ हुआ नहीं अपराधी बेलगाम हैं। भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत में विकास कार्य करना नहीं है। अगर कोई जनप्रतिनिधि जनसहयोग से कुछ विकास करना चाहे तो उसकी जांच होने लगती है। अपने विपक्षियों को डराने और फर्जी केसों में फंसाने के लिए ईडी, सीबीआई पीछे लगा दी जाती है। जनता अब इस अत्याचारी भाजपा सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। लोग 2024 में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशियों को जीत दिलाएंगे।

ये भी पढ़ें..हरियाणा में जल्द बनेगी हमारी सरकार.. CM खट्टर के फ्री योजनाओं…

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी को मजबूती देने के लिए कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अभी से जुट जाएं। मतदाता सूची पर निगाह रखे। जनता को बताएं कि 10 साल में भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने का लक्ष्य लेकर चलना है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)