भाजपा कार्य समिति की बैठक से पहले पूर्व सीएम ने पार्टी को चेताया, कही ये बात

42
bjp-working-committee-meeting

शिमलाः पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि ऊना में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। मैं स्वयं इसमें भाग नहीं ले पाऊंगा, लेकिन मैंने सभी नेताओं से आग्रह किया है कि वे पिछले कुछ महीनों में प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम पर ईमानदारी से आत्ममंथन करें और आगामी रणनीति तय करें।

सत्ता और विपक्ष दोनों ही महत्वपूर्ण

कई चीजें भाजपा के मूल सिद्धांतों के अनुसार नहीं हुईं। शांता कुमार ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का उतना ही महत्व है, जितना सत्ताधारी दल का। विपक्ष में रहने वाली पार्टी भी उतनी ही सेवा करती है, जितनी सत्ताधारी पार्टी करती है। लोकतंत्र में विपक्ष का भी उतना ही महत्व है। विपक्ष में आने पर किसी भी पार्टी को दुखी होने की जरूरत नहीं है। भाजपा लंबे समय तक देश में विपक्ष में रही है और विपक्ष का दायित्व पूरी ईमानदारी से निभाया है।

यह भी पढ़ेंः-74 करोड़ के चक्कर में फंसे रहेंगे कांग्रेस के खेवनहार, डीके शिवकुमार बोले – यह अन्याय है

स्वस्थ और मजबूत विपक्ष की भूमिका का जरूरत

विपक्ष के नेता अटल बिहारी वाजपेयी इतने महत्वपूर्ण हो गए थे कि उस समय उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी। कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में महत्वपूर्ण चर्चा चल रही थी और उसके लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र भेजा जा रहा था। कांग्रेस के प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने भाजपा के विपक्षी नेता अटल बिहारी वाजपेयी को उस प्रतिनिधिमंडल का अध्यक्ष बनाया। अटल जी के संयुक्त राष्ट्र में बोलने पर पूरा देश आश्चर्यचकित रह गया और पूरी दुनिया को लगा कि पूरा भारत बोल रहा है। शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल भाजपा को एक स्वस्थ और मजबूत विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए और अगले चुनाव में सरकार बनाने की तैयारी करनी चाहिए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)